कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा
लक्ष्य के 68 प्रतिशत तक हो चुकी खरीदी
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 10 जनवरी 2024) कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि जाम के कारण एक भी धान खरीदी केन्द्र बंद होने की नौबत नहीं आने चाहिए। बफर लिमिट को पार कर जाम की स्थिति की संभावना वाले केन्द्रों से धान उठाव कार्य में तेजी लाया लाएं। उन खरीदी केन्द्रों की पहचान कर ज्यादा संख्या में राईस मिलर्स के लिए डीओ काटा जाये, ताकि धान खरीदी के लिए केन्द्र में जगह बन सके। श्री शरण आज शाम अपने कार्यालय कक्ष में अफसरों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस साल 31 जनवरी तक खरीदी की सीमा तय की गई है। इस अवधि में अवकाश को छोड़कर अब केवल 12 खरीदी दिवस खरीदी के लिए शेष रह गये हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 तारीख तक धान खरीदी के कुल लक्ष्य का 68 प्रतिशत खरीदी कर लिया गया है। जिले का इस साल का खरीदी लक्ष्य 6 लाख 20 हजार मीटरिक टन के विरूद्ध अब तक 4 लाख 21 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार मीटरिक टन की आवक हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान में वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने चाहिए। वहीं बिचौलिया अथवा दलाल किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय,जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा सहित मार्कफेड एवं नान के अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

