मानसिक रोगियों का सिम्स में सीटी स्कैन एवं जांच मुफ्त

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 10 जनवरी 2024) कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी की अध्यक्षता में सेन्दरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय के जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। श्रीमती तिवारी ने सिम्स में मानसिक रोगियों के सीटी स्कैन एवं अन्य जांच निःशुल्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को परिसर से अवैध अतिक्रमण जल्द हटाने को कहा है ताकि राज्य के एकमात्र मानसिक अस्पताल की वार्डों एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। फिलहाल अस्पताल को आवंटित भूमि के लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हुआ है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण जीवनदीप समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सेन्दरी में राज्य के एकमात्र मानसिक चिकित्सालय की क्षमता 200 बेड की है। अस्पताल में प्रतिदिन 91 ओपीडी मरीज एवं 3 अंतःरोगी मरीज का इलाज होता है। गत वर्ष अप्रैल से दिसम्बर महीने तक कुल 9 महीने में 27 हजार बाह्य रोगी एवं 9 सौ अंतःरोगियों की भर्ती कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया है। अस्पताल की जरूरत के अनुसार सभी प्रकार की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। समिति की बैठक में अस्पताल को सुदृढ़ करने एवं सुविधाओं के विकास के लिए कई प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। योग शिक्षकों का मानदेयएक हजार रूपये बढ़ाकर 7 हजार रूपये प्रति माह किया गया। अस्पताल की जमीन में भावी विस्तार के लिए ब्लू प्रिन्ट तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए। चिकित्सालय में कार्यरत मजदूरों को की गई लगभग छह लाख रूपये की भुगतान की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बाह्य रोगी मरीजों के बैठने के लिए सीएसआईडीसी दर पर खरीदने का निर्णय भी लिया गया। आय-व्यय की जानकारी भी बैठक में दी गई। इसके अनुसार फिलहाल समिति के खाते में 1.42 लाख रूपये की राशि जमा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर्या ने आभार व्यक्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

