🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुसौर पुलिस ने पिकअप में उड़ीसा से लायी जा रही 60 बोरी अवैध धान को किया जब्त…..

On: January 10, 2024 3:38 PM

● पुसौर पुलिस ने पिकअप में उड़ीसा से लायी जा रही 60 बोरी अवैध धान को किया जब्त…..

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज) सीमावर्ती जिलों एवं प्रदेश से अवैध धान की आवक को रोकने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले के प्रमुख चेक पोस्ट, बेरियर पर सुरक्षा व्यवस्था लगायी गई है । साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सीमावर्ती जिलों एवं उड़ीसा/झारखंड से अवैध धान की आवक पर नजर रखने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में 09-10 जनवरी गस्त दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव व उनके स्टाफ द्वारा नवापारा (अ) चौक पर वाहनों की जांच के दौरान उड़ीसा की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 12 ए0यु0- 0382 को चेक किया गया । वाहन अंदर 40 किलो क्षमता वाली प्लास्टिक 60 बोरी बोरियों में धान भरा हुआ रखा था । वाहन चालक विष्णु राठिया निवासी बर्रा पुलिस चौकी जोबी थाना खरसिया से वाहन में लोड धान के संबंध पूछताछ में कोई संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने और उड़ीसा प्रांत से अवैध तरीके से परिवहन करना पाए जाने पर थाना पुसौर में धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर पुसौर टीआई द्वारा खाद्य अधिकारी, रायगढ़ को अग्रिम कार्रवाई हेतु सूचना दिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment