सीएम साय ने विधायक मिश्रा के आग्रह पर कहा, सरकार करेगी पहल
रायपुर।(वायरलेस न्यूज) राजधानी के वृंदावन हॉल में बुधवार को लोकतंत्र सेनानी संघ ने प्रांतीय परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रहपूर्वक कहा कि मीसा बंदियों को पूर्व में मिलने वाली सम्मान राशि फिर से प्रारंभ करने पर विचार कर सकते हैं। इस पर सीएम विष्णुदेव ने सरकार के द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही है।
लोकतंत्र सेनानी संघ ने प्रांतीय परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन में विधायक मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने भी शामिल हुए। विधायक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मीसा बंदियों के लिए सम्मान राशि की पहल भाजपा की डॉ रमन सरकार ने किया था, लेकिन पिछली सरकार ने उस पर रोक लगा दी। विधायक मिश्रा ने मुख्यमंत्री से उस व्यवस्था को पुनः बहाल करने का आग्रह किया।
विधायक मिश्रा के आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहां की फिलहाल में घोषणा तो नहीं कर रहा हूं लेकिन सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि मीसा बंदियों को मिलने वाली सम्मान राशि फिर से बाहर की जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

