मुख्यमंत्री साय ने विधायक मिश्रा का किया सम्मान

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंदौर स्टेडियम में बुधवार को कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रायपुर उत्तर विधानसभा से प्रचंड बहुमत के साथ विजय श्री हासिल करने वाले विधायक पुरंदर मिश्रा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया।
उल्लेखनीय की विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार वापसी करते हुए सत्ता के शिखर को दूसरी बार हासिल किया है। वहीँ रायपुर उत्तर विधानसभा से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे पुरंदर मिश्रा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। प्रदेश में सर्वाधिक अंतर से जीत हासिल करने वालों में विधायक मिश्रा छठवें स्थान पर हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर बुधवार को कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव अपने मोमेंटो प्रदान कर विधायक मिश्रा को सम्मानित किया।
इस दौरान मंच पर सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर सहित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सभी विधायकगण के अलावा प्रदेश भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा
Uncategorized2026.02.24आम बजट पर बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास पर खास जोर नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास


