बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा निजात अभियान के तहत आबकारी एक्ट बड़ी कार्यवाही की है।
03 प्रकरण में 03 आरोपियों के कब्जे से कुल 83 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पेश आरोपीयों के नाम इस प्रकार है
(1) माधव प्रसाद सूर्यवंशी पिता स्व अमरनाथ सूर्यवंशी उम्र 40वर्ष साकिन आवासपारा नहरीभाठा जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)(2) *लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी पिता फेकूलाल उम्र 47 वर्ष साकिन बजरंग मोहल्ला जलसो साकिन जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर(छ.ग.)*
(3) अजय वर्मा पिता ऋषि वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी धुरीभाठा जलसों ,थाना कोनी जिला बिलासपुर(छ.ग.)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान (निजात) चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में दिनांक 11.01.2024 को थाना कोनी की सयुक्त पुलिस टीम बनाकर थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई, मुखबिर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम जलसों में दबिश देकर माधव सूर्यवंशी के कब्जे से 25 लीटर लक्ष्मी सूर्यवंशी के कब्जे से 30 लीटर एवम अजय वर्मा के कब्जे से 28 लीटर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब उपरोक्त आरोपियो से कुल जुमला 83 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 24,900 रुपए पृथक-पृथक जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक 03 प्रकरण आबकारी अधिनियम धारा- 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, सउनि अशोक चौरसिया, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, आरक्षक मनीष जायसवाल, राकेश साहू, महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे, संजय गोस्वामी, सोमप्रकाश भार्गव, रमेश टंडन का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

