बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकयत व सूचना प्राप्त होने पर 10 जनवरी 2024 को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई।
कोटा क्षेत्र अंतर्गत धोबघाट (आमामुड़ा), सोढ़ाखुर्द एवं आस-पास के क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 02 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। धोबघाट (आमामुड़ा) क्षेत्र में शिकायत व सूचना प्राप्त होने पर जांच के दौरान पाया गया कि दिन में डैम का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसकी आड़ में अन्य व्यक्तियों द्वारा रात्रि में अवैध तरीके से खनिज रेत का उत्खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर 01 पोकलेन मशीन सील किया गया एवं 02 हाईवा जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है तथा सोढ़ाखुर्द क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर 01 पोकलेन मशीन सील किया गया एवं 01 हाईवा जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है।
जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

