🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने लिया बड़ा फैसला प्रदेश के सभी स्‍कूल-कालेजाें को बंद करने का निर्णय

On: January 11, 2024 1:16 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज) 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्‍यमंत्री साय ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रदेश के सभी स्‍कूल-कालेजाें को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्‍कूल व कालेज बंद रहेंगे। बतादें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की मांग की है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय को पत्र लिखकर की थी अवकाश की मांग
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में मांग की थी कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अयोध्या में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर का भव्य लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर पूरे दुनिया भर के सनातनी हिंदू धर्मावलंबी हर्षित है। इस दिन पूरी दुनिया रामोत्सव मनाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री साय से पत्र में कहा कि इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कालेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सके।

छत्‍तीसगढ़ में शुष्‍क दिवस घोषित, इस दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

इससे पहले मुख्‍यमंत्री साय ने श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को छत्‍तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित कर रखा है। मुख्यमंत्री साय ने इस बारे में आबकारी विभाग को निर्देश जारी किया है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस दिन देसी-विदेशी शराब दुकानें बंद रहेगी साथ ही होटल, बार, रेस्टोरेंट, क्लब में भी शराब परोसने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment