🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

युवा दिवस पर अमर अग्रवाल ने दी बधाई,राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम ‘इट्स ऑल इन द माइंड’

On: January 11, 2024 4:24 PM

बिलासपुर(वायरलेसन्यूज़) -पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर शहर एवं प्रदेश की युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी की स्मृतियां छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है,स्वामी जी ने अपना कुछ समय रायपुर में भी बिताया, स्वामी विवेकानंद जी के अध्यात्म एवं दर्शन संबंधी विचार और व्याख्यान मानव समाज को एकता की कड़ी में बांधकर सदैव सफलता के मार्ग पर सतत प्रयास करने हेतु प्रेरित करते हैं।युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की ज्ञान, संस्कृति एवं दर्शन को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया है।श्री अग्रवाल ने जारी संदेश में बताया संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया था। जिसके बाद भारत सरकार ने हर साल 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया।स्वामी जी ने ओजस्वी विचारों से युवाओ आगे बढ़ने के लिए कहा था कि “उठो, जागो और तब तक भागो, जब तक लक्ष्य की पूर्ति न हो जाए। श्री अग्रवाल ने बताया इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम ‘इट्स ऑल इन द माइंड’, मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है। सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर किसी से कुछ करने की ठान ली, तो उसे पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। अमर अग्रवाल ने जारी शुभकामना संदेश में छत्तीसगढ़ में युवाओं के संकल्प और सहभागिता से कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल सकी है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार का गठन हो सका। स्वामी विवेकानन्द जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment