शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने मे जुटे ट्रैफिक जवान*
समझाईश और चालानी कार्रवाई साथ साथ
रायगढ। (वायरलेस न्यूज,) शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने मे यातायात अमला पूरे मनोयोग से जुटा है जिसका प्रमाण नगर के चौक चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की मौजूदगी के तौर पर जाहिर भी होती है किंतु इसके बावजूद शहर का ट्रैफिक व्यवस्थित नहीं हो पा रहा जिसका बड़ा कारण तंत्र से ज्यादा गण यानि नागरिकों की लापरवाही व असहयोगात्मक रवैया है।शहर से लेकर गांव तक अधिकारी हो या कारोबारी यातायात नियमों को तोड़ना ही शान का सूचक बनता जा रहा है। समाज मे वीआईपी कहलाने की बढ़ती भावना ने शहर के ट्रैफिक सिस्टम का कबाड़ा कर दिया है।इसके बावजूद ट्रैफिक विभाग के जिम्मेदार जवान आम जनता के जॉन ओ मॉल की सुरक्षा को लेकर अपने दायित्वों को मसरुफियत से निभा रहे हैं।
गौरतलब है कि शहर मे ट्रैफिक विभाग की मुस्तैदी की मिसाल डीएसपी यातायात रमेश कुमार चंद्रा,ट्रैफिक टी आई रोहित बंजारे व सउप निरीक्षक प्रेमसाय भगत की चौक चौराहों पर निरंतर सक्रियता से जाहिर हो रहा है।यातायात व्यवस्था की सुधार मे जुटे ट्रैफिक अमले का मानना है कि सुरक्षा के प्रति अपनी कमियों और कमजोरियों को दूर करने मे आपेक्षित रुप से सफल नहीं हो पा रहे।इसके पीछे शहर के हृदय स्थल मे सड़कों की संकीर्णता से लेकर वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या व यातायात नियमों का रोजाना होता उल्लंघन है।कतिपय लोग नशे मे वाहन चालन तो कुछ नियम तोड़कर मौत को दावत देते हैं और सुरक्षा के सबक के बावजूद विभाग को ही कसूरवार बताने लग जाते हैं।दूसरी तरफ रोजाना होती दुर्घटना ने ट्रैफिक विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है।डीएसपी चंद्रा के निर्देश व मार्गमार्गदर्शन पर ट्रैफिक टीआई रोहित बंजारे व सउप निरीक्षक प्रेमसाय भगत लगातार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को समझाईश और चालानी कार्रवाई के जरिये दुरुस्त करने मे लगे हैं वहीं आम जनता से लेकर स्कूली बच्चों तक से भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर पालन करने का अनुरोध अपील की जा रही है। विभाग का मानना है कि जब तक यातायात व्यवस्था सीखने और नियम पालन कर ट्रैफिक सेंस का परिचय देने की जिम्मेदार पहल नहीं होगी,केवल विभागीय प्रयास से यातायात व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकती।जॉन-ओ माल की सुरक्षा लिए सभी का जिम्मेदारी पूर्ण सहयोग होना नितांत आवश्यक है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

