🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

व्हीलचेयर नहीं मिलने से लकवाग्रस्त महिला जमीन पर घसीटते पहुंची कोविड-19 वेक्सीनेशन सेंटर, वीडियो देखें…

On: March 3, 2021 5:58 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द-(वायरलेस न्यूज़) कोविड-19 वेक्सीनेशन के दौरान महासमुंद जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है दरअसल वैक्सीनेशन के लिए पहुंची एक बुजुर्ग लकवा ग्रस्त महिला जमीन पर घसीटते हुए कोविड-19 वेक्सीनेशन सेंटर तक पहुंची लेकिन उसे एक व्हीलचेयर तक नसीब नहीं हो पाया, लकवा ग्रस्त महिला के जमीन पर यह सोचते हुए कोविड-19 वेक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचते हुए कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा मामला तूल पकड़ता देख आनन-फानन में ही जिला अस्पताल के डॉक्टर अब व्हीलचेयर की व्यवस्था करने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। हम आपको बता दें कि इन दिनों सरकारी अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद अस्पतालों में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग पहुंच रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल में पहुंची एक बुजुर्ग महिला जो कि लकवा ग्रस्त थी उसे व्हीलचेयर नहीं मिल पाने के कारण कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने के लिए जमीन पर बैठकर घसीटते हुए जाना पड़ा फिलहाल यह मामला महासमुंद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment