श्री अखिलेश सिंह बने एनटीपीसी लारा की नई परियोजना प्रमुख
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी लारा परियोजना की नई परियोजना प्रमुख बने श्री अखिलेश सिंह। श्री दिवाकर कौशिक, कार्यकारी निदेशक की स्थानांतरण के पश्चात श्री अखिलेश सिंह, एनटीपीसी लारा की परियोजना प्रमुख के रूप पदोन्नत हुए है। इससे पहले श्री सिंह, एनटीपीसी की लारा की महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर कार्यरत थे। उन्होने 2020 से एनटीपीसी लारा में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है।
भागलपुर विश्वविद्यालय से इलैक्ट्रिकल में इंजीनीयरीं करने के पश्चात सन 1993 में श्री अखिलेश सिंह, एनटीपीसी में कार्यपालक प्रशिक्षु के तौर पर नियुक्ति हुई थी। उनका एनटीपीसी के बड़ी परियोजना रिहंद एवं देश के सबसे बड़ी विंध्याचल परियोजना में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। श्री सिंह, लारा स्टेशन में 2020 को महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के रूप में जुड़े थे एवं महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर अपनी सेवाएँ प्रदान की है। श्री अखिलेश सिंह की 30 वर्षों की उपलब्धि से लारा जैसी एक उभरती परियोजना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। विदित है लारा परियोजना की वर्तमान स्थापित क्षमता 1600 मेगावाट है। इस परियोजना से उत्पादित बिजली का आधा हिस्सा (50 प्रतिशत) 800 मेगावाट छत्तीसगढ़ की ऊर्जा जरूरत को पूरा कर रहा है। लारा परियोजना क्षमता विस्तार की राह पर है। यहाँ और 1600 मेगावाट (800×2) की इकाइयां बनाया जाएगा। जिससे लारा की क्षमता 3200 मेगावाट हो जाएगी, और भविष्य में छत्तीसगढ़ को लारा परियोजना से आधा हिस्सा यानि 1600 मेगावाट बिजली मिलेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

