*एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह को कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1993 में एनटीपीसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री सिंह को ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक श्री सिंह ने एनटीपीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों जैसे रिहंद, विंध्याचल, लारा, बोंगाईगांव तथा पश्चिमी क्षेत्र-II, रायपुर में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा एवं एनटीपीसी बोंगाईगांव में परियोजना प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। विद्युत अनुरक्षण, ईंधन प्रबंधन तथा संचालन एवं अनुरक्षण उनके प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्र हैं।
उनके नेतृत्व में एनएमएल तलईपल्ली ने उत्पादन, सुरक्षा, सामुदायिक विकास तथा परिचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी पदोन्नति एनटीपीसी में उनके उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

