🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में डीएवी बिलासपुर के होनहार खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह

On: January 12, 2024 5:05 PM

सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में डीएवी बिलासपुर के होनहार खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) 12 जनवरी , राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन डीएवी वसंत विहार बिलासपुर में विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों के लिये सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा रहे । इन खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट में 9 स्वर्ण पदक सहित कुल 25 पदक जीते वहीं तैराकी के लिए बेस्ट स्कूल का ख़िताब भी अपने नाम किया । इससे पूर्व क्लस्टर व ज़ोनल स्तर पर 40 से अधिक स्वर्ण पदक जीतते हुए डीएवी बिलासपुर के छात्रों ने स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा था ।

सम्मान समारोह डीएवी प्रिंसिपल श्री के पार्थीपन की अगुवाई में संपन्न हुआ .

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment