सुप्रीम कोर्ट वकील आर. आर. बाघ का राजधानी रायपुर में वकीलों ने किया स्वागत
गांड़ा समाज की ऐतिहासिक संस्कृति देश की धरोहर – आर.आर. बाघ
रायपुर, (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़, दिनांक 11 जनवरी 2024। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री आर. आर. बाघ अपने निजी कार्य से रायपुर पहुंचे जिनका रायपुर के वकीलों ने स्टेशन रोड स्थित बलराम इंटरनेशनल होटल में उनका स्वागत किया। श्री बाघ सुप्रीम कोर्ट में वकालत के साथ ही सामाजिक नेता भी है जो सर्वसमाज के हित में देश के विभिन्न राज्यों में दौरा करते हुए समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इसी कड़ी में गांड़ा समाज की ऐतिहासिक संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने के लिए प्रथम चरण में ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में गांड़ा महोत्सव के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान श्री आर. आर. बाघ ने कहा कि गांड़ा समाज की संस्कृति देश की धरोहर है जिसे एक नई पहचान दिलाने के लिए हम गांड़ा महोत्सव का आयोजन की तैयारी कर रहे है जिसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक नेता व अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा यह गर्व का विषय है कि हमारे समाज के एक युवा अधिवक्ता देश के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करते हुए समाज के लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं, समाज के लोगों को सरल और सुलभ तरीके से जाति प्रमाण पत्र मिल सके इसलिए उनके द्वारा दिल्ली में समाज की आवाज को बुलंद किया है। अधिवक्ता बिमला तांडी ने कहा की समाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने से समाज की ख्याति देश में बढ़ेगी जिसमें सभी की भागदारी और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अधिवक्ता आनंद मुगरी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बाघ जी ने जो सामाजिक कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। युवा अधिवक्ता पारस नायक ने कहा की सीनियर एडवोकेट बाघ सर समाज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं । जिनसे प्रेरणा लेकर अब समाज की युवा अधिक से अधिक वकालत के पेशे में आकर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करते हुए लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग कर सकेंगे। इस दौरान समाज को एक नई पहचान दिलाने समाज की प्रतिनिधियों की जल्द ही एक बड़ी बैठक आहुत किए जाने की भी चर्चा हुई है।
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री आर आर बाघ जी का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से समाजिक नेता व अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता श्रीमती बिमला तांडी, अधिवक्ता आनंद मुगरी, अधिवक्ता पारस नायक आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

