रायपुर (वायरलेस न्यूज) अयोध्या में रामलला का मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रघानमंत्री नरेंद मोदी ने देश के सभी छोटे बड़े मंदिरों में स्वक्छता अभियान की अपील की है ।

इसी तारतम्य में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज मकर संक्रांति पर्व पर जगन्नाथ मंदिर और वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का आगाज़ किया जो निरंतर 22जनवरी तक जारी रहेगा।
विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ मंदिर स्वच्छता अभियान में उत्तर रायपुर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता एव लोग स्वस्फूर्त होकर शामिल हुए, जिनमें मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा ,पार्षद रोहित साहू , सुरेश तांडी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे
राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में सफाई अभियान के बाद रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। राम मंदिर से रैली की शक्ल में निकली रामभक्तों के जय श्रीराम के नारों से शहर गुंजायमान होता रहा। विधायक पुरन्दर मिश्रा खुली जीप पर सवार थे, उनके साथ पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भगवा ध्वज फहरा रहे थे। विधायक मिश्रा की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं का जोश श्रीराम के जयकारों साथ चरम पर नजर आया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

