** 812 वे उर्स के मुबारक मौके पर अमर अग्रवाल ने अजमेर शरीफ भेजी चादर**
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती र. अ. अजमेर शरीफ का सालाना उर्स चल रहा है। इस मुबारक मौके पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी के द्वारा प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष चादर भेजी गई है व छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा भी चादर भेजी गई है।बिलासपुर के विधायक माननीय अमर अग्रवाल जी पिछले 18 वर्षों से हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरबार पर अपनी चादर भेजते आ रहे हैं। उन्होंने इस वर्ष भी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली एवं टीम के हाथो अपनी चादर भेजी। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी युसूफ रजा बरकाती जी के द्वारा देश सहित प्रदेश में सुख समृद्धि भाईचारा व बिलासपुर की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इस मुबारक मौके पर इस मौके पर प्रवीण दूबे जी, दस्तागीर लाला भाभा, अल्पसंख्यक के महामंत्री डिम्पल सिंह, नवीन मसीह,शानू खान, डॉक्टर सबा खान, हाजी जुबेर, हनीफ़ ख़ान, सिकंदर ख़ान, हफ़ीज़ ख़ान , जावेद ख़ान, सब्बा राव जी, यूसुफ़ भाई, शाहिद रजा, राजू सिंह छत्री जी परवेज़ ख़ान, फ़हीम ख़ान सहित मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

