🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छायाचित्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही शासन की योजनाओं की जानकारी

On: March 3, 2021 6:34 PM

जनसंपर्क द्वारा पुसौर बाजार में लगाये गये छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने पहुंचे लोग
रायगढ़, 3 मार्च 2021/ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जनसम्पर्क विभाग रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है। जिसमें शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों में यह शिविर के माध्यम से फोटो प्रदर्शनी आयोजित किया जा रहा है।
आज प ुसौर के साप्ताहिक हाट-बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार पुस्तिका जनमन, संबल, उन्नति का हर्ष, विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोशर एवं किसान गाईड का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। ग्राम पुसौर एवं आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर स्थल तक आकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। छायाचित्र के माध्यम से ग्रामीणों को खेती-किसानी, धान खरीदी, नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य शासन से जुड़ी जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुसौर के स्थानीय श्री गौतम पंडा फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के जरिये शासन की योजनाओं की जानकारी देना जनोपयोगी है। इससे एक जगह पर ही शासन की जो भी योजनायें है वह हमें देखने और पढऩे का मौका मिल रहा है।
ग्राम औरदा के शंभू लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिससे हम जैसे किसान गोबर बेचकर दोहरा लाभ कमा रहे है। श्याम गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मुझे लाभ मिला है। श्याम गुप्ता ने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। शिव राजपूत ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिये लाभदायक है। इस मौके पर पुसौर के दिनेश साव, रितेश थवाईत सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment