खरसिया स्टेशन में एलटीटी-कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 15 जनवरी 2024) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के खरसिया स्टेशन में गाड़ी संख्या 22511/22512 एलटीटी-कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 17 जनवरी 2024 (बुधवार) से तथा गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 21 जनवरी 2024 (रविवार) से खरसिया स्टेशन में रुकेगी । 22511 एलटीटी-कामाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस, खरसिया स्टेशन 08.57 बजे पहुंचेगी तथा 08.59 बजे रवाना होगी।इसी प्रकार 22512 कामाख्या-एलटीटी कर्मभूमि एक्सप्रेस खरसिया स्टेशन 23.37 बजे पहुंचेगी तथा 23.39 बजे रवाना होगी। इस सुविधा की उपलब्धता से यहाँ के यात्रियों को असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़ीशा तथा महाराष्ट्र राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए सीधी आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

