प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को घर-घर जलाएं दीप- श्याम बिहारी
चिरमिरी । प्रशांत तिवारी वायरलेस न्यूज) छतीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने रविवार को चिरमिरी के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। मंत्री जी ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले प्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किये और जिले की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के बाद चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। मैं नगर वासियो से अपील करता हूं की वे भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं। उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी । वह दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ केे कण-कण और जन-जन में बसे हुए हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया। श्री राम ने दंडकारण्य को अपनी चरण रज से पवित्र किया। मॉ शबरी के बेरो की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। हमारे राज्य से रामलला के भोग के लिए सुगंधित चावल, फल सब्जियां इत्यादि भेजे गए हैं। राम भक्तों की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों की टीम भी आयोध्या गई हुई है। मंत्री श्याम बिहारी ने छत्तीसगढ़ वासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग अपने घरों को फूलों से सजाएं और दीप प्रज्जवलित करें।
मंत्री श्याम बिहारी ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व क़ी बात है प्रभू श्रीराम क़ी जन्मस्थाली अयोध्या है और उनका ननिहाल हमारा छत्तीसगढ़ राज्य है । भगवान श्रीराम हमारे भांजे है । 500 सालो के इंतजार के बाद यह सुअवसर हमें मिल रहा है तो मैं प्रतिदिन 22 तारीख़ तक सभी मंदिरो क़ी साफ सफाई के विशेष अभियान मे खुद शामिल रहूँगा । ईश्वर के सानिध्य प्राप्त करने का इससे अच्छा मौका और कहाँ मिलेगा ।
स्वच्छता अभियान के इस अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर के पूर्वअध्यक्ष बाबूराम, मंदिर के कार्यकर्त्ता कीर्ति वासो, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, बबलू डे, प्रवासी गौड़, संजय जैन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

