🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एम.डी. अबिनाश मिश्रा ने की स्मार्ट सिटी मिशन के योजनाओं की समीक्षा,गुणवत्ता के साथ समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश

On: January 16, 2024 1:20 PM

विलंब पर होगी सख्त कार्यवाही

रायपुर।(वायरलेस न्यूज) नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट प्रमुखों व कार्य एजेंसियों से कहा है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का पूर्णतः ध्यान रखते हुए परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों पर अनुबंध के शर्तों के अधीन सख्त कार्यवाही होगी। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक (ई. एंड टी.) श्री पी.के. पंचायती सहित प्रबंधक व कार्य एजेंसियों के प्रमुख, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट शामिल हुए।

नगर निगम मुख्यालय “गांधी सदन“ के सभाकक्ष में आहूत इस बैठक में सभी प्रोजेक्ट्स की सिलसिलेवार समीक्षा हुई। उन्होंने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के निरीक्षण भ्रमण के दौरान कार्य एजेंसी और प्रोजेक्ट प्रमुख को अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए है। महाराजबंध तालाब में एस.टी.पी. निर्माण कार्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट आगामी 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह अंडर ग्राउंड केबलिंग, 24X7 जलापूर्ति, मोतीबाग स्मार्ट लाइब्रेरी, शास्त्री मार्केट, मटन मार्केट, बूढ़ातालाब सड़क निर्माण व पेरिफेरल रोड पाथवे निर्माण, महाराजबंध, नरैया एवं खो-खो तालाब में एस.टी.पी. स्थापना, छुईया तालाब आदि कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 328 प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके है एवं वर्तमान में 12 प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं। आयुक्त श्री मिश्रा ने यह भी निर्देशित किया है कि पूर्ण प्रोजेक्ट्स के रख-रखाव पर भी ध्यान दें एवं संधारण के सभी शर्तों का नियमानुसार पालन सुनिश्चित कराएं। इस बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के उप-महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री बी.आर. अग्रवाल, उप-प्रबंधक श्री संजय अग्रवाल, श्री अमित मिश्रा, सहायक प्रबंधक श्री योगेन्द्र साहू, श्री शुभम तिवारी, श्रीमती नेहा पटेल भी साथ थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment