● स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़ी कोतरारोड पुलिस, आरोपी से 96 पाव गोल्डन गोवा शराब जप्त….
*रायगढ़* । नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कल 15 जनवरी की रात्रि कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर रेलवे अंडर ब्रिज कलमी के पास स्कूटी पर शराब तस्करी कर रहे आरोपी विजय प्रताप को पकड़ा गया है । आरोपी से 96 पाव अंग्रेजी गोल्डन गोवा और स्कूटी की जप्ती की गई है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किया गया, कल रात्रि मुखबीर से थाना प्रभारी कोतरारोड़ को सूचना मिली कि कोसमनारा का विजय प्रताप सिंह राजपूत अवैध बिक्री के लिए स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा है जो भारी मात्रा में शराब लेकर कलमी अंडर ब्रिज की ओर से जा रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा कलमी की ओर माइनर एक्ट की कार्यवाही के लिए रवाना हुए थाना कोतरारोड़ की टीम को निर्देशित किया गया । सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल के हमराह स्टाफ द्वारा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे ग्राम कॉलोनी में घेराबंदी कर स्कूटी पर शराब ले जा रहे संदिग्ध युवक को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम *विजय प्रताप सिंह पिता स्वर्गीय मदन सिंह राजपूत उम्र 29 साल निवासी कोसमनारा थाना कोतरारोड़ रायगढ़* का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 96 पाव गोल्डन गोवा शराब कीमत 13,000 रुपए तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा सीजी 13 V-0769 *जुमला कीमती 63,000 रूपये* को जप्त कर आरोपी पर थाना कोतरारोड़ में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, जयप्रकाश सूर्यवंशी और आरक्षक मनोज जोल्हे शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

