.*रायगढ़* । 02 नवंबर 2023 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बावली कुंआ शीतला मंदिर के पास ग्राहकों के सामान डिलीवरी करने गये अमेज़न के डिलीवरी बॉय से जबरन रुपये की लूटपाट कर मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने दो फरार आरोपी - रविंद्र बेहरा उर्फ़ अप्पू बेहरा और रमेश सिदार को डकैती की गंभीर धाराओं गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है । घटना को लेकर पीड़ित डिलीवरी बॉय प्रभात पटेल (21 साल) निवासी मधुबन मोदीपारा रायगढ़ द्वारा 2 नवंबर 2023 को थाना कोतवाली रायगढ़ में लिखित आवेदन देकर बताया कि 02 नवंबर के दोपहर बावली कुआं शीतला मंदिर के पास 3-4 लड़कों द्वारा जबरन रूपयों की मांग कर मोटरसाइकिल के वाइजर को तोड़ने लगे जिन्हें मना करने पर वे एक साथ मिलकर गाली, गलौज मारपीट करने लगे और जेब से नगद ₹1500 और उसके पार्सल बैग में रखे ग्राहकों के खरीदी सामान 3 पैकेट को लूटकर भाग गये । पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मारपीट, लूट का अपराध आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दरम्यान दिनांक 04/11/2023 को मुखबिर सूचना पर मारपीट कारित करने वाले आरोपी सुधीर सिदार उर्फ सोनू सिदार और तरंग सेंदरिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । उसके अन्य साथी फरार थे जिनमें आज 16/01/2024 के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार एवं हमराह स्टाफ द्वारा फरार आरोपी (1) रविंद्र बेहरा उर्फ़ अप्पू बेहरा पिता राजेश बेहरा उम्र 30 साल (2) रमेश सिदार पिता घसिया राम सिदार उम्र 22 साल दोनों निवासी बावली कुआं धांगरडीपा शीतला मंदिर के पास थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड की मांग की गई, न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल दाखिल किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

