*रायगढ़* । आज 16 जनवरी के सुबह करीब 10:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार थाना कोतवाली के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे । एसएसपी को थाने के सशस्त्र जवानों ने सलामी दी, जिसके बाद एसएसपी ने फॉलिंग में उपस्थित हुए बल का निरीक्षण किया गया । थाने में प्रवेश करते ही सबसे पहले एसएसपी द्वारा आगंतुक रजिस्टर और उसमें दर्ज विवरण चेक किया गया । उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को थाने में आने वाले प्रत्येक रिपोर्टकर्ता और उनके साथ आए व्यक्तियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर और थाने आने का स्पष्ट प्रयोजन लेख करने निर्देशित किये । एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा थाना प्रभारी शनिप रात्रे के साथ थाने में रखे प्रचलित अभिलेख व रजिस्टरों, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किये फिर उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना के हवालात, आर्म्स रूम, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीएनएस, विवेकको के कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों और शासकीय संपत्ति, शासकीय वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये । उन्होंने थाना के भीतर एवं परिसर में और साफ सफाई की आवश्यकता बताये । निरीक्षण दौरान थाना प्रभारी के कक्ष में एसएसपी ने सभी उपस्थित स्टाफ से चर्चा कर उनके निजी या ड्यूटी को लेकर समस्याएं पूछा गया । उन्होंने सभी विवेचकों को नये संशोधित कानूनों की जानकारी रखने और विवेचना कार्य में गुणवत्ता लाने सहित लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिए । स्टाफ से चर्चा के दौरान उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा थाना प्रभारी को विजिबल पुलिसिंग पर कार्य करने प्रतिदिन बाजार एवं भीड़ वाले स्थान पर पुलिस बल को पैदल पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया जिससे अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था के साथ आम जन में सुरक्षा का भाव जागृत हो । आकस्मिक निरीक्षण दौरान थाना प्रभारी व थाने का समस्त बल उपस्थित था ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

