जशपुर जिले के 44 मेधावी विद्यार्थी करेंगे सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र श्री हरिकोटा (ISRO) का ऐतिहासिक एक्पोजर विजिट
जिला प्रशासन की अभिनव पहल
जशपुर (वायरलेस न्यूज)
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के द्वारा जशपुर जिले के 44 मेधावी विद्यार्थियों को आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र का निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। यह भ्रमण 6 फरवरी से 10 फरवरी तक संभावित है। इस भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों तथा तकनीकी जानकारियां को सीखने और विद्यार्थियों को अनुसंधान में आगे बढ़ने हेुतु प्रोत्साहित करना है । सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में विद्यार्थी वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे । वहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को समझने का उन्हें अवसर प्राप्त होगा । एक्पोजर विजिट के साथ-साथ विद्यार्थी अन्य स्थानों इसरो प्रोपल्शन काम्पलेक्स, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SHAR), पुलिकट झील व पक्षी विहार, यूकेलिप्टस आईलैंड का भी भ्रमण करेंगे ।
संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 44 मेधावी विद्यार्थियों में 22 बालिकाएं एवं 22 बालकों का चयन किया जाएगा । 44 विद्यार्थियों का चयन उनकी कक्षा 10 वीं में प्राप्त प्राप्तांकों के अनुसार मेरिट पर होगा । ऐसे विद्यार्थी जो इस वर्ष कक्षा 11 वीं में विज्ञान विषय लेकर नियमित अध्ययन कर रहे हैं तथा विगत वर्ष 2022-23 में उनके कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक को आधार मानकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी । चयनित अभ्यर्थी को जशपुर जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय अथवा अनुदान प्राप्त विद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक होगा । भ्रमण में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन जारी की गई लिंक के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने पालक/अभिभावक की सहमति पत्र के साथ 20 जनवरी दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा । मेरिट क्रम में चयनित 44 विद्यार्थियों को जिला स्तर से शिक्षकों के दल के साथ श्री हरिकोटा के लिए रवाना किया जाएगा । आवेदन करने का लिंक सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को उपलब्ध करा दिया गया है । भ्रमण पर जाने से पूर्व अपने साथ आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र का मूलप्रति साथ लाना होगा और सत्यापन हेतु विद्यार्थियों को अंकसूची की मूल प्रति दिखानी होगी। चयनित विद्यार्थियों को व्हाट्सअप के माध्यम से सूचना दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संकल्प जशपुर के अवनीश पाण्डेय से 7828697878 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

