बजट पूर्व छ ग चेंबर अध्यक्ष गोपी सिंग ने वित्त मंत्री ओपी को बताई रायगढ़ की आवश्यकताये
रायगढ़(वायरलेस न्यूज) : बजट पूर्व व्यापारियों से सुझाव लेने चेंबर ऑफ कॉमर्स के आयोजन में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ चेंबर अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर महामंत्री मनीष उदासी ने मुलाकात कर रायगढ़ से जुड़ी आवश्कताओ से अवगत कराया। रायगढ़ के व्यापार को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु वित्त मंत्री की सौपे ज्ञापन में रायगढ़ के पुराने बाजारों को अत्याआधुनिक बाजारों के रूप में विकसित करने, गांधी चौक सुभाष चौक से ओवर ब्रिज तक लगाए गए डिवाईडर को तत्काल हटाने, ट्रैफिक के बढ़ते दबाव एवम यातायात को सुगम बनाने के लिए महानगरों की तर्ज पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने, बढ़ते अपराधो के मद्देनजर शहर के सभी बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने,बहु प्रतीक्षित संजय कॉम्पलेक्स को आधुनिक बाजार के रुप में विकसित करने,रायगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पत्थलगांव सड़क का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने, अत्याधुनिक थोक बाजार का निर्माण करने,फुटपाथ में बैठे लघु अपंजीकृत व्यवसाईयो से अवैध वसूली करने वालो पर कार्यवाही किए जाने,वाहनों की जांच के नाम पर आर टी ओ एवम थानों द्वारा की जा रही अवैध वसूली बंद किए जाने संबंधी मांगे शामिल है। छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई रायगढ़ के द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ के बहु मुखी विकास हेतु मांग करते हुए कहा व्यापारियों का यह संगठन इन मांगों की जल्द से जल्द क्रियान्वित करने हेतु उचित कार्यवाही की अपेक्षा आपके करता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

