🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा माह 2024” जो की 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 14 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगी कार्यक्रम के अंतर्गत शहर वासियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग के सहयोग से “लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैंप” थाना परिसर में लगाया गया है इस क्रम में सबसे बड़ी उपलब्धि गशहरी लोगों के साथ-साथ ग्रामीण लोगों को भी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा प्रदान करना है
इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने बताया कि शासकीय दर न्यूनतम दर 455/-रुपए पर तत्काल मौके पर उन्हें ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया जा रहा है, आज दसवें दिन तक लगभग 2000 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया है जो एक बड़ी उपलब्धि है, हमारा लक्ष्य है कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप में 14 फरवरी तक विश्वास है कि 10000 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध करा पाएंगे।
इस संबंध में यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर इसका लाभ लेवे एवं सुरक्षित यातायात करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

