उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों को आज सशक्त बनाना आवश्यक :- वित्त मंत्री ओपी
रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियो को समाज का स्वाभिमान एवम गर्व बताते हुए वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मंच से जारी संदेश मे कहा उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों को आज सशक्त बनाना आवश्यक है।इस राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी बेटियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम और प्रगतिशील भविष्य की कामना भी की है। बेटियों के अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें समान अवसर प्रदान करने हेतु संकल्पित होकर समृद्ध और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात भी उन्होंने कही।राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का स्मरण कराता हैं। वित्त मंत्री ओपी ने कहा लड़कियों के लिए एक स्वस्थ सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना हमारी प्राथमिकताओ में शामिल है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

