● मॉडिफाई साइलेंसर बेचने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस की बाइक सीट मेकर दुकान पर छापेमारी….. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर मॉडिफाई साइलेंसर पर जिले में लगातार कार्यवाही जारी है । कल दिनांक 25/01/2024 को एडिशनल एसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के साथ हमराह स्टाफ शहर के ऑटो पार्ट्स दुकान में मॉडिफाई साइलेंसर चेक किया जा रहा था । इसी दरम्यान टीआई कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर कार्मल स्कूल के पास नील कमल सीट स्पेशलिस्ट दुकान में संचालक नीलकमल डनसेना द्वारा सीट बनाने आए ग्राहकों को मॉडिफाई साइलेंसर की बिक्री किया जाता है । तत्काल थाना प्रभारी नीलकमल सीट स्पेशलिस्ट दुकान में अपने स्टाफ के साथ पहुंचे । संचालक को तलब कर पूछताछ किया गया और पूरे दुकान को कोतवाली स्टाफ द्वारा चेक किया गया, दुकान अंदर छिपाकर रखा हुआ HKK Indore कंपनी लिखा अलग-अलग डिजाइन के 7 नग मॉडिफाई साइलेंसर मिला । थाना प्रभारी द्वारा संचालक को मॉडिफाई साइलेंसर बेचना प्रतिबंध होने की जानकारी के बावजूद मॉडिफाई साइलेंसर बचने के कृत्य पर धारा 16 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत साइलेंसर की जप्ती कर 7 नग मॉडिफाई साइलेंसर कीमती 8500 रूपये की विधिवत जप्ती कर अनावेदक नीलकमल डनसेना पिता चेतराम डनसेना उम्र 56 साल निवासी कलमी थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 15 छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, मनोज पटनायक शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

