● कोतवाली पुलिस ने आदतन चोर जैकी को गिरफ्तार कर भेजा जेल……
*रायगढ़* । बीते 24 जनवरी को फौजदार पारा रायगढ़ में रहने वाले अन्वेश अग्रवाल पिता दिनेश कुमार अग्रवाल उम्र 24 वर्ष द्वारा इसके निर्माणाधीन मकान के पास रखे सेंटरिंग प्लेट व अन्य लोहे की सामग्रियों की चोरी को लेकर ढिमरापुर के जैकी खान और उसके साथियों के विरुद्ध चोरी का अपराध दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता अन्वेश अग्रवाल ने बताया कि ढिमरापुर आशीर्वाद पुरम कॉलोनी में पिछले 8 महीने से मकान निर्माण कराया जा रहा है, जहां प्लाट में छड, लोहे का सामान, रिंग, सेंटरिंग प्लेट आदि रखे हुए हैं जिसकी मजदूर देखभाल करते हैं । बीते 4 दिसंबर के रात्रि कुछ लड़के प्लॉट से 20 नग सेटिंग प्लेट, लोहे की घोड़ी (स्टूल) की चोरी कर ले गए थे जिसे अपने स्तर पर पता करने पर जैकी खान और उसके साथियों द्वारा मिलकर चोरी करने की जानकारी मिली और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना कोतवाली में संदेही जैकी व अन्य के विरुद्ध चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के निर्देशन पर माल मुल्जिम की पतासाजी दौरान आज संदेही जैकी खान को कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ सेट्रिंेग प्लेट चोरी करना स्वीकार किया है । आरोपी जैकी खान पूर्व में भी चोरी के अपराध में जेल जा चुका है जो निर्माणाधीन मकानों के पास रखे लोहे के सामानों की ताक में रहता है । आरोपी जैकी खान उर्फ मोहम्मद जकी खान पिता मोहम्मद फिरोज खान उम्र 20 वर्ष निवासी ढिमरापुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ के कब्जे से 02 नग लोहे का सेंटरिंग प्लेट चोरी बरामद की कर आरोपी को चोरी के अपराध में न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है । अन्य फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से पतासाजी कर रही है । कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक हमराह स्टाफ आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी और मनोज पटनायक शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

