● तेज ध्वनि को लेकर मोहल्लेवालों ने की थी थाना प्रभारी से शिकायत……
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे/साउंड बजाने वाले पर कार्रवाई जारी है। इस मुहिम में कल 25/01/2024 को चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा बोईरदादर चौंक पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एमप्लीफायर और साउंड सिस्टम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को बोईरदादर चौक स्थित दुर्गा लाइट डेकोरेशन एवं साउंड सिस्टम दुकान में तेज ध्वनि को लेकर आसपास के लोगों द्वारा सुविधा होने की शिकायत किया गया । थाना प्रभारी स्वयं थाने के सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, लोमश राजपूत, आरक्षक सुशील यादव, चूड़ामणी गुप्ता के साथ मौके पर जाकर तस्दीक किये । जहां दुकान संचालक एम्पलीफायर, साउंड सिस्टम में निर्धारित ध्वनि से तेज ध्वनि में गाना बजाते मिला । थाना प्रभारी द्वारा संचालक को नोटिस देकर बिना अनुमति के निर्धारित ध्वनि सीमा से ध्वनियंत्रों से ध्वनि प्रदूषण करने पर दुकान में रखे एक आहूजा कंपनी का एमप्लीफायर और दो बड़े साउंड बॉक्स, वायर, पेन ड्राइव की जब्ती कर संचालक शैलेष निषाद पिता ओम प्रकाश निषाद उम्र 27 साल निवासी कोरिया दादर गोपालपुर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ के विरूद्ध धारा 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

