रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी लारा में देश का 75 वें गणतंत्र दिवस देश भक्ति भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं परेड की सलामी ली. इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए

संविधान प्रणेतायों को देश को विश्व का वृहद लिखित संविधान प्रदान करने के लिए प्रणाम करते हुए स्वतंत्रता सेनानीओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. Ntpc द्वारा

पिछले दिनों किया गया कार्यों का विवरण देते हुए देश हित में बिजली जैसी आवश्यक सेवा देते हुए देश की विकास रथ को आगे लेजाने के लिए सभी को आग्रह किया. एनटीपीसी लारा की, प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए वित्त वर्ष 2023-24 में आज तक 80.81 प्रतिशत पी एल एफ पर 9278 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया है, और एन टी पी सी में 8वी पायदान पर है.

देश की ऊर्जा जरुरत को पूरा करते हुए, सभी के लिए ऊर्जा किफायती मूल्यों पर बिजली प्रदान कर रहा है. इस मौके पर परियोजना में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पावर एक्सेल, मानवीयता एवं बीयुएच मेरिटरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया. साथ ही सुरक्षा मित्र पुरस्कार प्रदान किया गया. समारोह में स्टेपपिंग स्टोन स्कूल, बाल भवन, गुरुकुल स्कूल के बच्चोँ द्वारा देश भक्ति से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. सीआईएसएफ के कमांडो द्वारा आपातकालीन परीस्थिति में बचाव का जीवंत प्रदर्शन किया गया.
सुबह परियोजना की सेवा भवन में महाप्रबंधक अनुरक्षण श्री राजीव रंजन द्वारा ध्वजा रोहण किया गया. मैत्री नगर परिषर में प्रेरिता महिला समिति द्वारा संचालित बाल भवन की बच्चोँ ने भी गणतंत्र दिवस मनाया. समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर बच्चोँ में मिठाईया बाँटी गई. गणतंत्र दिवस की मौके पर मैत्री नगर में स्थित केलो भवन में नेकी की दिवार का शुभारम्भ श्री अखिलेश सिंह द्वारा किया गया. यहाँ पर एकत्रित वस्तुएँ जरूरतमंद लोगों को प्रदान की जाएगी. इस अवसर पर परियोजना मे कार्यरत सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी उनके परिजन एवं बड़ी संक्षा में ग्रामीण उपस्थित थे.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

