वित्त मंत्री ओपी ने अस्वस्थ डॉक्टर प्रकाश मिश्रा का हाल चाल जाना

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ;- वित्त मंत्री, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जन सम्पर्क के बाद मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे और वहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे आर एस एस प्रमुख,मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक एवम मशहूर हृदय रोग चिकित्सक डॉक्टर प्रकाश मिश्रा का हाल चाल जाना।

विदित हो कि एक दिन पहले ही डॉक्टर प्रकाश मिश्रा सीने में दर्द को लेकर मेट्रो के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुए थे । इस दौरान उनकी सौजन्य मुलाकात प्रकाश मिश्रा के अनुज न्याय विद प्रशांत मिश्रा से भी हुई। वित्त मंत्री ओपी ने प्रकाश मिश्रा से मिलकर कुशल क्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसी कड़ी में मेट्रो हॉस्पिटल में उपचार रत विंध्याचल से भी मिले। विदित हो कि विंध्याचलपूर्व पार्षद मुक्तिप्रसाद बबुआ के पिता एवम वर्तमान पार्षद रिमझिम के ससुर है। श्री चौधरी ने मुक्तिनाथ के पिता का हाल चाल जानते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पूर्व विधायक विजय अग्रवाल मुकेश जैन, दीपेश सोलंकी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

