बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)। नव पदस्य कमिश्नर आईएएस अमित कुमार ने शनिवार को नगर पालिक निगम कमिश्नर और एमडी स्मार्ट सिटी के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

पदभार ग्रहण करते ही कमिश्नर कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि शासन की जो योजनाएं हैं उन्हें बेहतर तरीके से समय पर पूरा करना और उसका लाभ शहर वासियों को मिले यही पहली प्राथमिकता हमारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि निगम के जितने भी कार्य हैं उन सभी को शहर वासी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास होगा नव पदस्थ कमिश्नर कुमार ने कहा स्वच्छता एक सतत रूप से चलने वाली और अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसका क्रियान्वयन प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए। शहर वासियों के साथ मिलकर सभी के सहयोग से इस कार्य पर कार्य करेंगे, ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर को बेहतर रैंक मिल सके। निगम व स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
प्राथमिकता में नए क्षेत्रों में विकास कार्य भी होंगे शामिल
नव पदस्थ कमिश्नर ने कहा निगम सीमा में जो नए क्षेत्र शामिल हुए हैं वहां सुविधाएं उपलब्ध कराना व उन क्षेत्रों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। कोई भी कार्य अकेले नहीं किया जा सकता सभी के सहयोग से कार्य सफल होता है। एक बेहतर टीम वर्क के साथ शहर को सुंदर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

