
बिना तारपोलीन ढके कर रहे थे खनिज परिवहन

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 29 जनवरी 2024) /पर्यावरण प्रदूषण का गंभीर कारण बन रहे 8 ट्रक वाहनों के विंरूद्ध बीती रात कार्रवाई की गई। उन्हें संबंधित थानों में खड़ी कर विस्तृत जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर दो संयुक्त टीमों ने कल रात दो अलग-अलग मार्गो पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एक टीम मस्तुरी मार्ग पर और दूसरी टीम पेण्ड्री बाईपास से बेलतरा तक निरीक्षण किया। टीम ने आधी रात तक दो मार्गों में 62 ट्रकों की जांच की। इनमें 8 ट्रक नियम-कायदों का उल्लंघन करते पाये गए। उनके द्वारा तारपोलीन अथवा ग्रीन नेट ढके बिना खुले में परिवहन किया जा रहा था। इन आठ ट्रकों में से तीन ट्रक को रतनपुर थाने में, 2 ट्रक को मस्तुरी थाने में और 3 ट्रक को खनिज विभाग को आगे की जांच एवं कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है। जिन ट्रकों की जब्ती की गई है उनमें CG 15 AC 2419, CG 10 C 6521, CG10 AL 4539, CG 10 AP 5402, CG 10 BJ 4724, CG 10 C 8033, CG 10 R 1525, CG 15 AC 2255 गौरतलब है कि बिलासपुर एवं इसके आस-पास बड़ी संख्या में कोल वाशरी, राखड़ एवं रेत का परिवहन किया जाता है। नियमानुसार इन्हें ढक कर परिवहन किया जाना है। नहीं ढकने पर इनके डस्ट सड़क और वातावरण में गिरकर प्रदूषण फैलाते हैं। कलेक्टर के निर्देश पर इन दिनों प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध सघन अभियान छेड़ा गया है। इस तरह धरपकड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी ट्रक मालिकों एवं परिवहन कर्ताओं को नियमों के अनुरूप कारोबार चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

