कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

आवास निर्माण में गड़बड़ी की जांच करेंगे जिला पंचायत सीईओ

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 29 जनवरी 2024) कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निदान उन्होंने किया वहीं गंभीर किस्म की कुछ आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज कर इनका निदान करने के निर्देश संबंधित अफसरों को समय-सीमा दी। प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन की मांग से संबंधित आवेदन आज के जनदर्शन में ज्यादा आई।
जनदर्शन में आज मस्तूरी के ग्राम पंचायत विद्याडीह की सरपंच ने रोजगार सहायक के विरूद्ध आवास योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत कर उसे हटाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौपकर बताया कि रोजगार सहायक ने अपूर्ण आवास को पूर्ण बताकर संपूर्ण राशि आहरित किया है। हितग्राहियों को राशि नहीं मिली है। मनरेगा की मजदूरी भुगतान भी लम्बे समय बीत जाने के उपरांत भी नहीं किया गया है। कलेक्टर ने इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं। इसे टीएल पंजी में भी दर्ज किया गया है। विकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन के करीब आवेदने मिले जिसके निराकरण के लिए टीएल पंजी में दर्ज कर संयुक्त संचालक पंचायत एवं समाज सेवा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त औषधालय सेवक पांच महीने का पेशन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने का अनुरोध किया। इसे टीएल पंजी में दर्ज कर इसका भुगतान करने के निर्देश जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिए। शहर के चिंगराज पारा निवासी ज्योती ने नागरिक सहकारी बैंक पर ढाई साल की मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ने इसे सहकारिता विभाग के लिए टीएल में लेते हुए जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

