⏺️ थाना कोनी देवनगर में जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 1फरवरी 24) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोनी को देवनगर छोटी कोनी तालाब के पास में कुछ लोगों के द्वारा 52 पत्ते ताश से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने का सूचना प्राप्त हुआ था जिस पर थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही में आरोपीगण जसवंत सोनवानी उम्र 19 वर्ष छोटी कोनी, विनोद अनंत उम्र 41 वर्ष छोटी कोनी, मन्नू गोस्वामी उम्र 36 वर्ष छोटी कोनी,भूपेंद्र पुरी गोस्वामी उम्र 34 वर्ष छोटी कोनी,आकाश कुमार गढ़वाल उम्र 26 वर्ष छोटी कोनी, मणिशंकर खांडे उम्र 46 वर्ष छोटी कोनी,राहुल कौशिक उम्र 29 वर्ष छोटी कोनी, विशेष खरे उम्र 18 वर्ष अशोक नगर सरकंडा, सोहराज सोनवानी उम्र 18 वर्ष दैहनपारा छोटी कोनी, करन महंत उम्र 22 वर्ष देवनगर छोटी कोनी को रंगे ताश पत्ते से जुआ खेलते पकड़ा गया जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 5010/–रुपए नगदी रकम जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत गिरफ़्तार कर कार्यवाही की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

