रायपुर(4 फरवरी वायरलेस न्यूज) मोदी की गारंटी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी में बोनस की राशि किसानों को देंगे कहा था। लेकिन कई किसानों को अब तक राशि नहीं मिली है। पहली गारंटी पूरी तरह से असफल रही। 31 सौ रुपये देने का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। महतारी वंदन योजना में आज क्राइटेरिया जारी कर दिया गया। अब उन्हें लंबा समय लगेगा। बहुत लोग इससे परेशान होने वाले हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने अपने भाषण में कहा था कि रमन सिंह की पत्नी और भूपेश बघेल की पत्नी को भी योजना का लाभ मिलेगा। आज आप क्राइटेरिया बना रहे हैं। ऐसे में पात्र हितग्राही बहुत कम बचेंगे। हजारों फॉर्म भरवाये कम से कम उतने लोगों को तो फायदा दो। लेकिन सरकार की नियत ही नहीं है। मोदी की दूसरी गारंटी भी असफल होने वाली है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

