
औषधीय पौधों की खेती और उनके लाभ के बारे में आयोजित सेमिनार में जिले के 34 किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, (वायरलेस न्यूज 05 फरवरी 2024) /औषधीय पौधों की खेती और उनके लाभ के बारे में राजधानी रायपुर में आयोजित सेमिनार में जीपीएम जिले के 34 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

जीपीएम जिले में औषधीय पौधों की पर्याप्त उलब्धता और उत्पादन हेतु अनुकूल जलवायु होने के कारण कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया कि विशेष पहल पर जिले में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। इसे लेकर किसानों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं में काफी उत्साह है। सेमिनार में जिले के किसानों को छत्तीसगढ़ स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के सीईओ जेएससीएस राव, क्वालिटी काउंसलिंग ऑफ इंडिया के मैनेजर एम जगाई, निदेशक मानव रचना सेंटर फॉर मेडिसिनल प्लांट पैथोलॉजी डॉ निधि डीडवानिया और मुख्य तकनीकी सलाहकार राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड डॉ राजीव शर्मा द्वारा औषधि फसल की एक दिवसीय गैप प्रमाणीकरण के बारे में प्रस्तुतीकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी और उन्हे सेमिनार में शामिल होने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। किसानों के गैप सर्टिफिकेशन होने के पश्चात जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के किसानों के कृषि औषधि फसल 120 देश के प्रतिनिधि खरीद सकेंगे और किसानों को बाजार मूल्य से अधिक भाव मिलेगा जिससे उनका आर्थिक विकास होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

