बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस श्री पी.आर.रामचंद्र मेनन सहित अन्य जजों ने जिला अस्पताल बिलासपुर में कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराया।

चीफ जस्टिस सहित हाईकोर्ट के जज श्री प्रशांत कुमार मिश्रा, जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस पी सेम कोशी, जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल, जस्टिस शरद कुमार गुप्ता, जस्टिस श्रीमती विमला सिंह कपूर आज प्रातः लगभग 11.30 बजे जिला अस्पताल के तीसरे मंजिल पर स्थित कोविड-19 के टीकाकरण केंद्र पहूँचे और टीकाकरण करवाया।

जस्टिस श्री प्रशांत मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सुचिता मिश्रा, जस्टिस श्री भादुड़ी की धर्मपत्नी श्रीमती रीना भादुड़ी, जस्टिस श्री सेम कोशी की धर्मपत्नी श्रीमती मिनी सेम कोशी, जस्टिस श्री अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि अग्रवाल, जस्टिस श्री गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मंजूषा गुप्ता और जस्टिस श्रीमती कपूर के पति श्री रामचरण कपूर ने भी वैक्सीन की पहली डोज ली।
इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंशिका पाण्डेय एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

