● पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल लिए रायगढ़ एसपी का चार्ज
● जिले से कार्य मुक्त हुए एसएसपी सदानंद कुमार…..
*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । 4 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है । आदेश के तहत जिला रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार (भापुसे- 2010) को पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार के पद पर तथा जिला कांकेर के पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ नियुक्त किया गया है । पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल (भापुसे- 2014) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार से जिले का पदभार लिया गया । कल रात रायगढ़ पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल आज दिनांक 07.02.2024 को सुबह पुलिस कार्यालय पहुंचे । सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी जिसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा कक्ष में नए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया और जिले का कार्यभार सौंपा गया । पदभार ग्रहण करने बाद एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई । श्री दिव्यांग कुमार पटेल वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है । श्री दिव्यांग कुमार पटेल एकेडमी से पासआउट कर करीब डेढ़ वर्ष तक एडिशनल एसपी बीजापुर तथा एक साल तक एसपी बीजापुर रहे और राज्य के जिला महासमुंद, कोंडागांव, बेमेतरा और जिला कांकेर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दिये हैं । श्री दिव्यांग कुमार पटेल मूलत: ग्राम कठलाल जिला अहमदाबाद (गुजरात) के रहने वाले हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

