रायपुर (7फरवरी वायरलेस न्यूज) विधानसभा में लगे प्रश्नों के लिए सही समय पर जानकारी नहीं देने वाले चार डीईओ बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और मुंगेली को जेडी आर पी आदित्य ने नोटिस भेज तत्काल जवाब देने का निर्देश दिया है।

मामला डीएमएफ फंड से स्कूलों में किए गए कार्यों से जुड़ा है।
विधानसभा पूरक प्रश्न क्रमांक 640 में डी एम एफ फंड से जिले बार स्कूलों में किए गए व्यय की जानकारी विधायक राजेश मूणत ने प्रश्न लगाकर पूछा था , कि 30 नवम्बर 23 तक कितनी राशि खर्च की गई और कितनी राशि शेष है ? इसके साथ ही स्कूलों में कितनी राशि से किस फर्म को फर्नीचर प्रदान करने आदेश दिया। इसके लिए शिकायत हुई तो क्या कार्यवाही की गई ।
5 फ़रवरी तक जानकारी भेजना था ,लेकिन सक्ति, जांजगीर चांपा,गोरेला पेंड्रा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने ही जानकारी भेजी थी।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

