श्री जगन्नाथ मंदिर से रवाना हुआ महाप्रभु के रथ का पहिया, होंगे दिव्य दर्शन

रायपुर। (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से आज रविवार की सुबह श्री जगन्नाथ पुरी धाम से प्राप्त महाप्रभु के रथ का पहिया भक्तजनों के दिव्य दर्शन के लिए रवाना हो चुका है। एक दिन पहले ही श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने इसकी जानकारी पत्रकारवार्ता के माध्यम से दी थी। रविवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में पूर्ण विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात रथ के पहिए को राजधानी के भक्तजनों के दर्शन के लिए रवाना किया गया।
श्री मिश्रा ने बताया कि गुरु श्री सदन तिवारी की मौजूदगी महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा मैया की पूजा अर्चना की गई, जो रथ पर सवार हैं। इसी रथ में महाप्रभु के रथ का वह पहिया दिव्य दर्शन के लिए रवाना किया गया है, जिसमें जगत पालनहार ने पूर्व में सवारी की थी। विधायक श्री मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार है, जब राजधानी में श्री जगन्नाथ महाप्रभु के रथ का पहिया दिव्य दर्शन के लिए निकला है।
विधायक मिश्रा ने इस संदर्भ में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पहिया भ्रमण के लिए 11 से 21 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान राजधानी के सभी इलाकों में इसकी पहुंच बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात महासमुंद, राजा खरियार रोड़, कुमना और बिलासपुर में भी दिव्य दर्शन कराने की योजना है। इसके बाद बरगड़ के भक्तजनों को भी दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
रविवार को श्री जगन्नाथ मंदिर से महाप्रभु के रथ का पहिया भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर महानंद, पार्षद रोहित साहू, पार्षद सीमा संतोष साहू, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, अजय देवता, सौरभ मिश्रा, अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी तादाद में भक्तजनों की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ रवाना किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

