🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

* कोतवाली पुलिस ने पिकअप में परिवहन हो रही 120 कट्टी मोटा चावल की जब्ती, कार्यवाही बाद खाद्य विभाग को दी गई सूचना*…

On: March 6, 2021 5:36 PM

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) कोतवाली टी.आई. मनीष नागर के नेतृत्व में आज दिनांक 06.03.2021 को थाना कोतवाली की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पिकअप वाहन में लोड़ 3 टन (120 कट्टी) मोटा चावल पकड़ा गया है, संदेह है कि जप्त किया गया चावल सरकारी है, कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही बाद खाद्य अधिकारी, रायगढ़ को इसकी सूचना दी गई है ।

जानकारी के अनुसार टी.आई. कोतवाली को मिली सूचना पर उनके द्वारा पेट्रालिंग पार्टी को कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । उपनिरीक्षक भागवत डहरिया एवं हमराह स्टाफ द्वारा पेट्रोलिंग दौरान *पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए.जे.- 3061* को रोककर चेक किए जिसमें 3 टन मोटा चावल (120 कटी) लोड था । चालक मुकेश कुमार बरेठ द्वारा चावल को अजय किराना स्टोर का मालिक *पवन अग्रवाल निवासी केवड़ाबाड़ी* के किराना दुकान से पुटकापुरी जगन्‍नाथ राइस मिल छोड़ने के लिए ले जाना बताया । जिसके बाद कोतवाली स्टाफ द्वारा अजय किराना स्टोर के मालिक पवन अग्रवाल को नोटिस देकर चावल का बिल पेश करने कहने पर किराना दुकान संचालक कोई बिल पेश नहीं किया, जिससे इनके द्वारा सरकारी चावल के अफरा-तफरी के संदेह पर वाहन पिकअप मय चावन *धारा 102 सीआरपीसी* के तहत जप्त कर चावल एवं वाहन को थाने में सुरक्षित रखा गया है । कोतवाली पुलिस द्वारा खाद्य अधिकारी रायगढ़ को कार्यवाही की सूचना दी गई है । विदित है कि कोतवाली पुलिस गैस सिलेण्डर की कालाबजारी तथा नकली रूम क्लीनर पर हाल में ही कार्यवाही किया गया था, जिसके बाद आज सरकारी चावल के अवैध परिवहन की रोकथाम को लेकर कार्यवाही की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment