*श्री रामलला के दर्शन को लेकर रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह *

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 18 फरवरी 2024) श्री रामलला के दर्शन को लेकर शहर से लेकर गांव-गांव में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा ही उत्साह का माहौल आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भी देखने को तब मिला जब बिलासपुर संभाग के 1241 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 103 श्रद्धालु इस ट्रेन में बैठेंगे। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। श्री रामलला के दर्शन को लेकर लोगों का उत्साह और उमंग देखते बनता था, दर्शन को लेकर उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के कारण ही हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।
जांजगीर जिले से पहली बार अयोध्या जा रहे श्री ज्वाला प्रसाद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में हम दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानंमत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। सक्ति जिले से अयोध्या जा रही श्रीमती रामकुंवर सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। बिलासपुर जिले के श्री अमित तिवारी ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस समय के साक्षी बने हैं जब भगवान श्री राम का इतना भव्य मंदिर बना है। हमें इतनी जल्दी दर्शन करने का मौका मिला इससे सभी उत्साहित हैं। कोरबा जिले की श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि हम सभी बहुत खुश हैं कि हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। बिलासपुर के श्री दिलहरण लाल वर्मा ने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है। अयोध्या जाने की खुशी को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

