स्वागत एवं सामाजिक गतिविधि हेतु मातृ शक्ति समेत विप्रजनों को मिली जिम्मेदारी
श्री मिश्रा जी के नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रणी ब्राह्मण समाज-अरुण पंडा

रायगढ़ /(वायरलेस न्यूज) उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा के प्रथम नगर आगमन के संबंध में उत्कल ब्राह्मण समाज विकास एवं संगठन समिति के विपजनों द्वारा रायगढ़ तहसील अध्यक्ष के निवास में बैठक आहूत कर रूपरेखा बनाते हुए विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अरुण पंडा के मार्गदर्शन में रायगढ़ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा के निवास में जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के विप्रजनों ने श्री जगन्नाथ के उद्घोष पश्चात निर्धारित एजेंडा 25 फरवरी संध्या काल उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा के प्रथम नगरागमन पर आयोजित कार्यक्रम हेतु संमस्त विप्रजनों ने रूपरेखा तैयार किया जिसमें स्वागत,मंचीय ब्यवस्था, सामाजिक गतिविधि, भोजन व्यवस्था आदि पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई।

वही रायगढ़ महिला उत्कल ब्राह्मण समिति की अध्यक्ष सुनीता आचार्य के नेतृत्व में समस्त मातृ शक्तियों को भी जिम्मेदारी दी गई।बैठक दौरान छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, जिला सचिव अशोक पंडा समेत नीलांचल पंडा,चित्रसेन शर्मा,संतोष होता,किशोर होता,ब्रजकिशोर शर्मा,भूपेश पंडा,गौतम आचार्य,अनिल शर्मा,क्षेत्रपाल शर्मा,विद्याधर देवता,मनोज सतपथी,प्रशांत शर्मा एवं मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य तथा विप्रजन सम्मिलित रहे।
जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने बताया कि यह अत्यंत गौरव की बात है हमारे प्रदेश अध्यक्ष रायपुर उत्तर के एम एल ए का रायगढ़ आगमन हो रहा है उनके नेतृत्व में आज उत्कल ब्राह्मण समाज उत्तरोत्तर प्रगति के साथ मजबूत और सक्रिय हुआ है आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा उनके साथ जिले भर के विप्रजन सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे,यह बहुत ही महत्वपूर्ण आयोजन होगा मैं संमस्त विप्रजन विशेष कर समाज की मातृ शक्तियों से आग्रह करता हु कि पूरे परिवार समेत उपस्थित होकर समाज और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27रिटायरमेंट के 3 साल बाद भी नहीं मिली ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट सख्त—30 दिन में भुगतान का आदेश
Uncategorized2026.07.27गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने संतों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा आकर्षण का केंद्र रहे नंदी बैल भी ज्ञापन देने पहुंचे कलेक्टर भी उनके साथ फोटो खिंचवाए
Uncategorized2026.07.27स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज
Uncategorized2026.07.27शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*
