🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ध्वनि प्रदूषण पर चक्रधरनगर पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही, संजय नगर में तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम किया जप्त…..

On: February 19, 2024 5:10 PM

ध्वनि प्रदूषण पर चक्रधरनगर पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही, संजय नगर में तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम किया जप्त…..

*रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में ध्वनि प्रदूषण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, विशेष कर चक्रधरनगर पुलिस लगातार ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में कल 18 फरवरी के रात्रि सरला विला के पीछे घर के बाहर एमप्लीफायर बॉक्स (साउंड सिस्टम) रख कर तेज आवाज में संगीत बजाने से आसपास के लोगों को असुविधा हो रही थी जिसकी शिकायत रहवासियों द्वारा थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को दिया गया । तत्काल थाना प्रभारी प्रशांत राव थाने के प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक चूड़ामणी गुप्ता, सुशील यादव, विनोज लकड़ा के साथ मौके पर पहुंचे । मौके पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने वाले नारायण प्रसाद देवांगन से अनुमति पेश करने कहा गया जिसके पास डीजे बजाने की कोई अनुमति नहीं थी । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मौके से एक आहूजा कंपनी का एमप्लीफायर, जेबीएल कंपनी का 4 बॉक्स, एक डीजे प्लस मिक्सर, स्टूडियो मास्टर रिसीवर, वायर को जप्त कर थाना लाया गया । तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने वाले अनावेदक नारायण प्रसाद देवांगन पिता सिद्धू देवांगन उम्र 44 साल निवासी सरला विला के पीछे संजय नगर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ के विरुद्ध धारा 15 कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment