सहारा के मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा की संपत्ति कुर्की का आदेश पारित
रायगढ़।(, वायरलेस न्यूज) जिला दंडाधिकारी कलेक्टर कार्तिक के गोयल की न्यायालय में आज सहारा के पूर्व मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा की 19 संपत्तियां को चिन्हांकित करके उन्हें कुर्की का आदेश पारित किया गया।
ज्ञात हो की सहारा इंडिया परिवार नाम के जालसाजी बैंक में रायगढ़ जिले के लाखों निवेशकों के पैसे जमा है जिन्हें दिलाने प्रयास रत सामाजिक कार्यकर्ता हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल एवं विकास निगानिया रवि शंकर दुबे ने सड़क से लेकर सदन तक लंबी लड़ाइयां लड़ी विकास निगानिया ने दिन-रात एक करके न्यायालय में अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया तो वही निस्वार्थ भाव से अन्य जल त्याग कर हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल ने आमरण अनशन से लेकर भूख हड़ताल तक की सड़कों पर लंबी लड़ाई लड़ी।
श्री कंकरवाल को इसका पूरा पूरा श्रेय जाता है तो वहीं कंकरवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमारे जीत के पीछे एक देवतुल्य महामानव का हाथ है जो आज प्रदेश के सर्वोच्च नेताओं में गिनती आते हैं उनका सहयोग आशीर्वाद और लगाव सर्वोपरि है यह जीत रायगढ़ की जनता जनार्दन की जन सामान्य की जीत है वही हिंदुस्तान शक्ति प्रमुख कंकड़वाल ने बताया कि अभी हमें आधी जीत मिली है । अभी आधी जीत की लड़ाई लड़ना बाकी है रायगढ़ के सहारा निवेशक यदि सभी हमारे साथ आते हैं तो कंकड़वाल ने कहा सभी के पैसे वापसी के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी अभी उन्हीं को पैसा मिलेगा जिन्होंने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है और जिन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है नरेश कंकड़वाल ने बताया सहारा इंडिया में फंसे पैसे निवेशकों को वापस दिलाना कोई बच्चों का खेल नहीं था किंतु ईश्वर ने सफलता दी और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

