सुचेतना महिला समिति रायगढ़ क्षेत्र द्वारा आशा निकेतन , वृद्धाश्रम मे 41 बुजुर्गो का नेत्र एवं मधुमेह परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया एवं मिष्टान एवं फलाहार का वितरण किया गया |
रायगढ़ । वायरलेस न्यूज नेटवर्क। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर, समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए, रायगढ़ क्षेत्र की सुचेतना महिला समिति द्वारा दिनांक 19.02.2024 (सोमवार ) को रायगढ़ मे पहाड़मंदिर के पास स्थित आशा निकेतन , वृद्धाश्रम में बुजुर्गो का नेत्र एवं मधुमेह परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुचेतना महिला समिति के इस विशेष आयोजन मे 4 डॉक्टर, 2 तकनीशियन, एवं स्टाफ लोगो की उपस्थिति मे 41 बुजुर्गो का नेत्र एवं मधुमेह परिक्षण किया गया। साथ ही सभी बुजुर्गो को मिष्टान एवं फलाहार का वितरण किया गया।
सुचेतना महिला समिति के सदस्यों द्वारा पहले आशा निकेतन , वृद्धाश्रम का निरिक्षण किया गया था एवं उक्त वृद्धाश्रम मे नेत्र संमधित परेशानियों को देखते हुए आज का कार्यक्रम सुचेतना महिला समिति की अध्यक्षा परमआदरणीय श्रीमती रीना पाण्डे के मार्गदर्शन संपन्न हुआ । सुचेतना महिला समिति, रायगढ़ क्षेत्र खदान प्रभावित क्षेत्र में जरुरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है | उक्तो परिक्षण उपरांत सभी बुजुर्गो को उनके ज़रूरत के चश्मा एवं दबाई का वितरण श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा भाभीजी के करकमलो द्वारा जल्द ही उनके आगामी रायगढ़ प्रवास पर किया जावेगा।
इस अवसर पर सुचेतना महिला समिति के सदस्यों- श्रीमती सुनीता रॉय , श्रीमती ज्योति राठौर, श्रीमती उषा देवांगन, श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव, श्रीमती किरण राम, श्रीमती स्नेहा अटल, श्रीमती भारती साहू , श्रीमती कल्याणी नायक, श्रीमती रौशनी लम्बा उपस्थित रही |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

