तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस की करारी हार, पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मिले 5 वोट,विधायक धर्मजीत समर्थकों की जीत
बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) तखतपुर नगर पालिका म भाजपा की तरफ से लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को करारी हार मिली है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को 10 के मुकाबले मात्र पांच पार्षदों ने ही विश्वास जाहिर किया है। इस तरह नगर पालिका तखतपुर में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
जानकारी देते चले की 12 फरवरी को भ्रष्टाचार और अराजकता के अलावा कमीशनखोरी के आरोप लगाकर भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।
हर रातों को जबरदस्त बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
15 दिनों में रिजल्ट देखेंगे
आज यानी मंगलवार को तखतपुर नगर पालिका के 15 सदस्यीय पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के समर्थन में कुल पांच मत पड़े। जबकि भाजपा के समर्थन में 10 मत पड़े।
बताते चले कि साल 2019 में नगरी निकाय चुनाव के दौरान तखतपुर नगर पालिका का भी चुनाव हुआ। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बराबर यानी 7- 7 पार्षद जीतकर आए। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद वंदना बाला सिंह भी पार्षद बनी। तत्कालीन समय कांग्रेस विधायक के प्रभाव में वंदना सिंह ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस की 8 पार्षदों की बहुमत से सरकार बनी।
विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा नेता धर्मजीत के समर्थन में कांग्रेस के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्षद कैलाश देवांगन वार्ड क्रमांक 10 और सुनील आहूजा वार्ड क्रमांक 14 के ने भाजपा में प्रवेश किया। इसके चलते कांग्रेस पार्टी अल्पमत में आ गई।
इसी क्रम में 12 फरवरी को भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव लाया। आज यानी मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर दोनों दलों ने मतदान किया।
15 सदस्यीय नगर पालिका में पुष्पा श्रीवास को कुल पांच मत और विपक्षीय भाजपा को 10 मत पड़े। इस तरह नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को पद से हाथ धोना पड़ा। मतदान के दौरान संगठन से कांग्रेस संगठन से कोई भी वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं नजर आया जबकि भाजपा की तरफ से कई बड़े चेहरे दिखाई दिए। अविष्वास प्रस्ताव पास होने पर भाजपा में जश्न का माहौल है। नगर पालिका तखतपुर में कांग्रेस का वर्चस्व खत्म भी हो गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

